AzimPremji University अज़ीम प्रेमजी विश्वविद्यालय में स्नातक कार्यक्रम 2023 - प्रवेश हेतु आवेदन करने की अंतिम 24 नवंबर 2022

 अज़ीम प्रेमजी विश्वविद्यालय में स्नातक कार्यक्रम 2023 

- प्रवेश हेतु आवेदन करने की अंतिम 24 नवंबर 2022 -

अज़ीम प्रेमजी विश्वविद्यालय, बेंगलूरु ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के अनुरूप बनाए और संरचित किए गए अपने नए चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश की घोषणा की है। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य अत्यधिक प्रेरित, सामाजिक रूप से जागरूक और स्व-अध्ययनमें सक्षम चिंतनशील युवा नागरिकतैयार और विकसित करना है। कार्यक्रमों में चार एकीकृत तत्व शामिल हैं - सूक्ष्म अध्ययन के लिए एक मुख्य विषय, एक अंतर्विषयक घटक जिसमें व्यावसायिक तैयारी पर केंद्रित एक गहन इंटर्नशिप शामिल है, समाज से बेहतर ढंग से जुडऩे की क्षमता विकसित करने के लिए तैयार किए गए मूलभूत पाठ्यक्रमों का संग्रह और रुचियों की व्यापक खोज की छूट देने वाली लचीली क्रेडिट्स की पूर्ण श्रृंखला।



अज़ीम प्रेमजी विश्वविद्यालय,भोपाल, शैक्षणिक वर्ष जुलाई 2023 से सेवाएं प्रदान करने के लिए तैयार है, और यहाँ भी इसी तरह के स्नातक और स्नातकोत्तर कार्यक्रम प्रस्तुत कराए जाएंगे, जो संबद्ध स्वीकृति के अधीन है। भोपाल परिसर के पहले चरण का निर्माण पूर्ण चुका है।

बेंगलूरु में विश्वविद्यालय में उपलब्ध स्नातक कार्यक्रमों में अर्थशास्त्र/अंग्रेज़ी/इतिहास/दर्शन/सामाजिक विज्ञान में चार वर्षीय बी.ए. ऑनर्स, जीव विज्ञान/रसायन विज्ञान/गणित/भौतिकी/पर्यावरण विज्ञान और सस्टेनेबिलिटी में चार वर्षीय बी.एससी. ऑनर्स सहित जीव विज्ञान/रसायन विज्ञान/गणित/भौतिकी में चार वर्षीय बी.एससी. बी.एड. शामिल हैं । 

यह कार्यक्रम छात्रों को आलोचनात्मक समझ और सोचने की क्षमता के साथ सक्रिय, स्व-निर्देशित शिक्षार्थी बनने की तैयारी, भारत में चुनौतीपूर्ण सामाजिक वास्तविकताओं से जुडऩा, चुने हुए मुख्य विषय की गहनविषयात्मक समझ विकसित करना, अंतर्विषयक व्यापकता और व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करना, जो रुचि के क्षेत्रों में व्यावसायिक अवसर और रोजगार संबंधी योग्यता प्रदान करती है एवं विषयों और विशेषज्ञताओं की एक विस्तृत श्रृंखला का अन्वेषण करने में मदद करता है।

प्रवेश प्रक्रिया दो दौर में होगी। छात्र विश्व विद्यालय की वेबसाईट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए छात्रों के वैयक्तिक साक्षात्कार आयोजित किएजाएँगे।

प्रवेश प्रक्रिया 2023 के प्रवेश हेतु पहला दौर में आवेदन करने की अंतिम 24 नवंबर 2022, राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा 24 दिसंबर 2022, वैयक्तिक साक्षात्कार जनवरी-फरवरी 2023 एवं प्रवेश का प्रस्ताव फरवरी 2023 और कक्षाओं का आरंभ जुलाई 2023 अंत तक संभावित है। इसी प्रकार दूसरे दौर में आवेदन की अंतिम तिथि 16 मार्च 2023, राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा 16 अप्रेल 2023, वैयक्तिक साक्षात्कार अप्रेल मई 2023, प्रवेश का प्रस्ताव मई 2023 एवं कक्षाओं का प्रारंभ जुलाई 2023 अंत तक संभावित है। 

विश्व विद्यालय स्पष्ट रूप से एक समावेशी और विविधतापूर्ण छात्र निकाय निर्मित करने के लिए प्रतिबद्ध है। विश्व विद्यालय व्यापक आवश्यकता-आधारित छात्रवृत्ति (पूर्ण और आंशिक) प्रदान करता है, जिसमें शिक्षण शुल्क, आवास व्यय और भोजन शुल्क शामिल हैं।

कक्षाएं बेंगलूरु के बाहरी इलाके सरजापुर-अतीबेले रोड पर बने विश्व विद्यालय परिसर में आयोजित की जाएंगी। 100 एकड़ क्षेत्र में फैला यह विश्विविद्यालय एक प्रभावी शिक्षण-अधिगम अनुभव और परिसर को जीवंत अनुभव संभव बनाने के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। यह परिसर छात्रों के लिए छात्रावास व्यवस्था, अतिथि निवास, पुस्तकालय, सभागार, खुला रंगमंच और आउटडोर व इनडोर खेलों की व्यवस्था के साथ सीखने और रहने की अपने आप में परिपूर्ण जगह होगी।