Yog Center- मोहला में योग एवं व्यायाम केन्द्र की स्थापना हुई

 मोहला में योग एवं व्यायाम केन्द्र की स्थापना हुई

 
वर्तमान प्रतियोगी और व्यस्तता के इस दौर में शरीर और मन को स्वस्थ रखना एक बड़ी चुनौती है। 
स्वस्थ शरीर और शांत मन के लिए योग व व्यायाम से अच्छा कोई विकल्प नहीं है। 
इस दिशा में वनांचल की अग्रणी समाज सेवी संस्था श्री धर्मनाथ तिवारी स्मृति सेवा समिति मोहला 
द्वारा डी.एन.टी. पब्लिक स्कूल मोहला में एक स्थायी योग एवं व्यायाम केन्द्र की स्थापना 
17 मार्च को  गई । इस अवसर पर समिति के सचिव संतोष पाण्डेय, कोषाध्यक्ष अनिल तिवारी के 
द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर योग एवं व्यायाम केन्द्र का शुभारंभ किया गया।

 

यह केन्द्र अंचल के महिलाओं एवं बच्चों के लिए प्रतिदिन प्रातः 6 से 7 बजे तक पूर्णतः 
निःशुल्क संचालित होगा। सचिव  संतोष पाण्डेय ने बताया कि समिति द्वारा इस हेतु एक 
प्रशिक्षित योगा एवं व्यायाम शिक्षक की नियुक्ति की गई है। योग विशेष रूप से बच्चों में एकाग्र 
शक्ति को बढ़ाने एवं फोकस निर्माण के लिए बहुपयोगी है। 

योग से शरीर व मन दोनों को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। इस हेतु समिति द्वारा किये गए
 इस प्रयास की सभी ने प्रशंसा की। कार्यक्रम में अंचल के बच्चे,महिलायें एवं गणमान्य नागरिक 
उपस्थित रहे।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें
shri अनिल-  62645 08147