आत्मनिर्भर बनाता सेंट्रम माईक्रोक्रेडिट  - महत्वाकांक्षी महिलाओं को आर्थिक मजबूती देता सेंट्रम माईक्रोक्रेडिट -
आत्मनिर्भर बनाता सेंट्रम माईक्रोक्रेडिट 

- महत्वाकांक्षी महिलाओं को आर्थिक मजबूती देता सेंट्रम माईक्रोक्रेडिट -

 

भिलाई-दुर्ग, छत्तीसगढ़। माईक्रोफाईनेंस अनेक महत्वाकांक्षी महिलाओं को वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर बनने में मदद करके उनके जीवन में सुधार लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। छत्तीसगढ़ में दुर्ग निवासी, सरला बाई साहू की कहानी भी ऐसी ही है।

 

परिवार पर वित्तीय संकट था क्योंकि सरला और उसके पति, दोनों ही उस क्षेत्र में अवसरों की कमी के चलते बेरोजगार थे। वो एक संयुक्त परिवार में रह रहे थे, इसलिए उन दोनों को अपने खर्चे पूरे करना मुश्किल हो रहा था।

 

घर की जरूरतों को पूरा करने के लिए इन दोनों ने अपने घर के बाहर छोटा सा स्टोर खोलने का निर्णय लिया। 2000 रु. के प्रारंभिक निवेश के साथ उन्होंने अपने स्टोर से जरूरी सामान बेचना शुरू किया। समय के साथ उन्हें अहसास हुआ कि खाने और ग्रोसरी सामानों की बाजार में भारी मांग है। लेकिन पैसे की कमी के चलते वो सामान नहीं रख पा रहे थे।

 

उनकी उम्मीद खत्म हो रही थी, जब एक दिन सरला को गांव में ही उसकी एक सहेली ने सेंट्रम माईक्रोक्रेडिट और इसके द्वारा दी जा रही वित्तीय मदद के बारे में बताया। अपनी वित्तीय समस्याओं का समाधान करने के लिए वो इसकी सदस्य बन गई और 20,000 रु. का अपना पहला लोन लिया।

 

सेंट्रम माईक्रोक्रेडिट से जुडऩे का सरला का कदम परिवर्तन लेकर आया। पहले लोन की मदद से उसने स्टोर के लिए जरूरी सभी उत्पाद खरीदे। धीरे धीरे उसकी आय बढ़ गई और उसने अपना लोन सफलतापूर्वक वापस चुका दिया। 

 

जल्द ही उसने अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए दूसरा और तीसरा लोन लिया। कड़ी मेहनत और दृढ़ निश्चय के साथ धीरे धीरे उसने अपने छोटे से स्टोर को पूर्ण विकसित ग्रोसरी स्टोर में तब्दील कर लिया। 

 

आज सरला और उसका परिवार समाज में सम्मानजनक जीवन जी रहा है और वो अपने दोनों बच्चों को शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। वह सेंट्रम माईक्रोक्रेडिट का आभार व्यक्त करती है, जो उसके जैसी अनेक महिलाओं को जरूरत के वक्त मदद दे रहा है।

 

अपनी सफलता का श्रेय सेंट्रम माईक्रोक्रेडिट को देते हुए सरला बाई ने कहा, ‘‘मैं गर्व के साथ कह सकती हूँ कि मैं अपने संयुक्त परिवार की आय में योगदान दे रही हूँ। मैं अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दे रही हूँ और उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हूँ। मेरे परिवार को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मैं सेंट्रम को धन्यवाद देती हूँ।’’