सेवाभाव के साथ नववर्ष की शुरुआत कर कंबल वितरण किया।

सेवाभाव के साथ नववर्ष की शुरुआत कर कंबल वितरण किया।


रायपुर - पूज्य सिंधी पंचायत न्यू राजेंद्र नगर अमलीडीह के अध्यक्ष विशाल कुकरेजा के नेतृत्व में  नववर्ष की शुरुआत जरूरतमंदो को कंबल बाँटकर की गयी। बढ़ती हुई ठंड को देखकर यह निर्णय लिया गया कि, नववर्ष की शुरुआत गरीबों में कंबल बाँटकर की जाएगी। विशाल कुकरेजा ने बताया कि  साल के पहले दिन सेवा करने का मौक़ा मिल रहा है। इसका मतलब पूरे साल भर लोगों की सेवा करने का मौक़ा ज़रूर मिलेगा। ये बहुत ही ख़ुशी की बात है, कि हम जरूरतमंदो की सेवा कर पा रहे है। 



हमने रायपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर कंबल का वितरण किया गया। कंबल वितरण में पंचायत के अमित नागदेव, सुनील बत्रा, अमित बालानी, नंदकुमार मूलचंदानी, राकेश माटा, निखिल पारवानी, विनय तीर्थानी, यश नागवानी आदि सदस्य उपस्थित थे।


भवदीय

विशाल कुकरेजा

अध्यक्ष - पूज्य सिंधी पंचायत न्यू राजेंद्र नगर अमलीडीह

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें 

- विवेक 94252 43430